• Home
  • Crime
  • नालंदा में गैस एजेंसी पर दबंगों का हमला: रंगदारी में मांगे छह सिलेंडर, विरोध पर बरसी लोहे की रॉड, CCTV में कैद हुई वारदात
Image

नालंदा में गैस एजेंसी पर दबंगों का हमला: रंगदारी में मांगे छह सिलेंडर, विरोध पर बरसी लोहे की रॉड, CCTV में कैद हुई वारदात

नालंदा, 23 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी कार्यालय पर हुए हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है। आरोप है कि रंगदारी नहीं मिलने से नाराज दबंगों ने कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, कर्मचारियों और ग्राहक पर जानलेवा हमला किया तथा लाखों रुपये की संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी संचालक मिथलेश रविदास ने तेलमर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे एजेंसी कर्मचारी अतुल कुमार कार्यालय में बैठकर गैस वितरण से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक कार्यालय पहुंचा और कुछ ही देर में अपने कई साथियों cको बुला लिया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर रंगदारी के रूप में छह गैस सिलेंडर की मांग शुरू कर दी। कर्मचारी द्वारा मांग ठुकराए जाने पर हमलावर उग्र हो गए और लोहे की रॉड, ईंट तथा छोटे गैस सिलेंडरों से हमला कर दिया। हमले में कार्यालय का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे चकनाचूर कर दिए गए। इसके अलावा लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर और प्रिंटर सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण तोड़ दिए गए। एजेंसी संचालक के अनुसार घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।हमले में कर्मचारी अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राहक रौशन कुमार को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने कट्टा लहराकर लोगों को धमकाया और मौके से फरार हो गए। आरोप है कि जाते-जाते हमलावर तीन गैस सिलेंडर भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद संचालक मिथलेश रविदास ने आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। इधर, तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top