• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में गन हाउस पर एनआईए का शिकंजा, तड़के छापेमारी से मचा हड़कंप, हथियार सिंडिकेट पर गहरी चोट
Image

नालंदा में गन हाउस पर एनआईए का शिकंजा, तड़के छापेमारी से मचा हड़कंप, हथियार सिंडिकेट पर गहरी चोट

पटना, 06 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार के नालंदा जिले में आज तड़के सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लहेरी थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित चर्चित ‘पीके गन हाउस’ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी शुरू कर दी। सुबह से जारी इस ऑपरेशन को तीन घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जांच अभी भी जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सिर्फ एक स्थान तक सीमित नहीं है। नालंदा जिले में एक साथ आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा ऑपरेशन अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, तस्करी और संदिग्ध नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एजेंसियों को आशंका है कि इसके तार किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई है।

टीम ने सुबह-सुबह ही चिन्हित स्थानों की घेराबंदी कर ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों की आवाजाही पर भी आंशिक रोक लगा दी गई है। छापेमारी की गोपनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इस अभियान की पूरी जानकारी पहले से नहीं थी। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि उन्हें वरीय अधिकारियों से निर्देश मिला था, जिसके तहत उनके थाने से दो अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल ‘पीके गन हाउस’ के अंदर मौजूद हथियारों के स्टॉक और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई को लेकर कई बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top