• Home
  • राजनीति
  • नालंदा भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा बदलाव: अनिता कुमारी बनीं उपाध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
Image

नालंदा भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा बदलाव: अनिता कुमारी बनीं उपाध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

नालंदा, 16 मई (अविनाश पांडेय) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नालंदा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी को भाजपा महिला मोर्चा नालंदा का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अनिता कुमारी को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने को महिला मोर्चा के विस्तार और मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद अनिता कुमारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया भरोसा उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी।उन्होंने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा।अनिता कुमारी ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है।

पार्टी ने महिलाओं को राजनीति और समाज सेवा में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से वे महिलाओं को जागरूक करने, सामाजिक कार्यों में जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष फोकस करेंगी।नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा नालंदा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Releated Posts

बिहार विधान परिषद में बजा चुनावी बिगुल: 9 सीटों पर महासंग्राम, उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना, 26 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी तापमान चढ़ने वाला है। भारत…

15 एकड़ में बना बिहार नवनिर्माण आश्रम, पांच सितारा सुविधाओं के बीच 5 साल तक यहीं से सियासत करेंगे प्रशांत किशोर

पटना, 23 मई (अविनाश कुमार) प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए राजधानी पटना…

जेडीयू में राजपूत राजनीति की जंग तेज, आनंद मोहन के खिलाफ संजय सिंह को मिला नीतीश का खुला समर्थन

पटना, 20 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जेडीयू के अंदर चल रही खींचतान ने…

बिहार भाजपा में विधान परिषद मंथन: 9 सीटों पर सियासी गणित सेट, 70 नामों पर मंथन

पटना, 19 में (पटना डेस्क) बिहार में अगले महीने खाली होने वाली विधान परिषद सीटों को लेकर भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top