• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 अधिकारियों का तबादला, राजगीर-हिलसा समेत कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
Image

नालंदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 अधिकारियों का तबादला, राजगीर-हिलसा समेत कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

नालंदा, 10 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण थानों और पुलिस अंचलों में सात पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस बदलाव को अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार हिलसा थाना के थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार को राजगीर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को हिलसा थाना की कमान सौंपी गई है। राजगीर और हिलसा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज है।

इसी क्रम में बिहारशरीफ में प्रभारी स्पीडी ट्रायल के पद पर कार्यरत अमरदीप कुमार का तबादला कर उन्हें हिलसा अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं साइबर थाना में पदस्थापित जितेंद्र राम को प्रभारी स्पीडी ट्रायल, बिहारशरीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामलों के निष्पादन में और तेजी आएगी।थाना स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परवलपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार को लहेरी थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं चेरो थाना के थानाध्यक्ष रौशन कुमार को परवलपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। लहेरी थाना में कार्यरत सर्वेश कुमार को चेरो थाना की कमान सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कार्य निष्पादन को ध्यान में रखकर किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा की गई है। जिले में हुए इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली का लाभ आम जनता को मिलेगा तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनेगी।

Releated Posts

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

मुजफ्फरपुर को सीएम की सौगात: 1047 करोड़ की 981 योजनाओं का शुभारंभ, एयरपोर्ट से रैपिड रेल तक कई बड़े ऐलान

मुजफ्फरपुर, 13 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर को विकास की नई उड़ान देने…

SH-78 पर मौत की रफ्तार: कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, चालक गाड़ी समेत फरार

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-78 पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने…

BRC भवन में शराब पार्टी का भंडाफोड़: शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, ताबड़तोड़ निलंबन

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित ब्लॉक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top