• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा को मिली नई कमान: डीएम उदिता सिंह ने संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी के दिए संकेत
Image

नालंदा को मिली नई कमान: डीएम उदिता सिंह ने संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी के दिए संकेत

नालंदा, 24 जून (अविनाश पांडेय) जिले के प्रशासनिक महकमे में बुधवार को महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब नई जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने विधिवत रूप से जिले का प्रभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्होंने प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद नई जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी। अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू करना सुनिश्चित किया जाएगा। नई डीएम ने विभागीय अधिकारियों से समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था तथा जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह के दौरान अपर समाहर्ता, प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), जिला नजारत शाखा उपसमाहर्ता, जिला स्थापना शाखा उपसमाहर्ता तथा वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नई जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में यह माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं की निगरानी और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी। जिला प्रशासन ने भी विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बेहतर कार्य संस्कृति स्थापित करने का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top