• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा कांग्रेस में नया दौर शुरू: विवेक सिंह बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर
Image

नालंदा कांग्रेस में नया दौर शुरू: विवेक सिंह बने जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर

नालंदा, 07 अप्रैल (अविनाश पांडेय) नालंदा जिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को बिहारशरीफ के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सिंह का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर नए नेतृत्व का स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने औपचारिक रूप से विवेक सिंह को पदभार सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेश प्रसाद अकेला एवं मंच संचालन कर रहे जमाल अशरफ जमाली ने संयुक्त रूप से कहा कि विवेक सिंह के नेतृत्व में नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी और अधिक सशक्त होकर उभरेगी तथा आम लोगों का विश्वास जीतने में सफल होगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अपने संबोधन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की और कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही प्राथमिक लक्ष्य होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक संजय महाराज, युवा जिलाध्यक्ष विवेकानंद पासवान, नंदू पासवान, अरुण बिंद, मीर अरशद हुसैन, हरी सिंह, कमाल अहमद, संजू पांडेय, विद्यानंद कुमार, इमरान खान, बच्चन पांडेय, राजेश कुमार, इंजीनियर टीपू, राजेंद्र चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, शिशुपाल जी, मुकेश, एजाज खान, किरनी पासवान, कैटन शाही, नरेंद्र शाही, बाल्मीकि यादव, भगवान प्रसाद अलबेला, राजेश्वर जी, शरफराज मालिक, उस्मान गनी, फवाद अंसारी, असगर भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top