• Home
  • मुख्य समाचार
  • दिल्ली मेट्रो में धमाका: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए 90 नए कोच, छह कोच वाली 15 ट्रेनें तैयार
Image

दिल्ली मेट्रो में धमाका: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए 90 नए कोच, छह कोच वाली 15 ट्रेनें तैयार

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दिल्ली मेट्रो ने फेज चार के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए 90 नए मेट्रो कोच खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कोचों से छह कोच वाली 15 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार होंगी, जो जल्द ही मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन पर परिचालन शुरू करेंगी। डीएमआरसी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है, और इसके बनकर तैयार होने के बाद नई स्वचालित ट्रेनें यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेंगी।

फेज चार परियोजनाओं के तहत अब तक कुल 470 नए मेट्रो कोच खरीदने की पहल हो चुकी है, जिससे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। इससे पहले, फेज चार के तीन प्रमुख कॉरिडोर गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी), पिंक लाइन एक्सटेंशन (मौजपुरी-मजलिस पार्क) और मजेंटा लाइन एक्सटेंशन (जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम) के लिए 52 ट्रेनें (312 कोच) खरीदी गई थीं। इनमें से 24 ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर चलेंगी और 18 ट्रेनें दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

हाल ही में फेज चार के रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के लिए 68 नए कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी क्रम में अब इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के लिए स्टैंडर्ड गेज के 90 कोचों की खरीद शुरू हुई है।निर्माण कार्य 2029 तक पूरा होने की संभावना है, और इन नई ट्रेनों को अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो नेटवर्क में शामिल किया जाएगा। फेज पांच ए में स्वीकृत आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर भी मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है, जिससे पूरा मजेंटा लाइन 89 किलोमीटर लंबा हो जाएगा और भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता भी बढ़ेगी।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top