• Home
  • Crime
  • तिलक समारोह के नाम पर हैवानियत: दो सगी बहनों से गैंगरेप का आरोप, 13 पर केस दर्ज, एक हिरासत में
Image

तिलक समारोह के नाम पर हैवानियत: दो सगी बहनों से गैंगरेप का आरोप, 13 पर केस दर्ज, एक हिरासत में

पटना, 20 जून (अविनाश कुमार) बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेगूसराय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के बहाने बुलाकर दोनों बहनों को बंधक बनाया गया और उनके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित बहनें मूल रूप से झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रहकर डांस कार्यक्रमों के माध्यम से जीविकोपार्जन करती थी। मामले में एक पीड़िता की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि नौबतपुर के भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 18 जून को एक तिलक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए दोनों बहनों को गांव बुलाया था। पीड़िताओं का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, दोस्त भानू कुमार और अन्य लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िताओं के अनुसार पूरी रात उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। अगले दिन जब आरोपी उन्हें वापस मीठापुर छोड़ने के लिए ले जा रहे थे, तभी फुलवारीशरीफ इलाके में पहुंचने पर दोनों ने शोर मचाकर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बाद में नौबतपुर पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को अपने साथ ले जाकर उनका बयान दर्ज किया। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि तीन नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top