• Home
  • मुख्य समाचार
  • तिरंगे की शान में गूंजा बक्सर, एनएसएस स्वयंसेवकों की देशभक्ति रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम
Image

तिरंगे की शान में गूंजा बक्सर, एनएसएस स्वयंसेवकों की देशभक्ति रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) हर घर तिरंगा अभियान के समापन दिवस पर सोमवार को स्थानीय डी.के. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया।एनएसएस के समन्वयक डॉ. चंद्रभूषण के नेतृत्व में आयोजित रैली को कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने तिरंगा ध्वज दिखाकर रवाना किया।

रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर स्टेशन रोड, नया भोजपुर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में छात्र-छात्राएं “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर शहीद अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर करते रहे। प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का जनआंदोलन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

एनएसएस समन्वयक डॉ. चंद्रभूषण ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं। रैली में डॉ. उषा रानी, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. राहि सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन ने स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का सशक्त संदेश दिया।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top