• Home
  • मुख्य समाचार
  • तबादलों की झड़ी: बिहार में 11 अफसर इधर-उधर, 18 की प्रतिनियुक्ति, प्रशासनिक महकमे में मची हलचल
Image

तबादलों की झड़ी: बिहार में 11 अफसर इधर-उधर, 18 की प्रतिनियुक्ति, प्रशासनिक महकमे में मची हलचल

पटना, 28 अप्रैल (अविनाश कुमार) राज्य के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। आईएएस के साथ-साथ बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के अधिकारियों को भी बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया गया है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर 11 अधिकारियों के तबादले और 18 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का ऐलान किया, जिससे विभागों में हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के अनुसार, लघु जल संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी पुरुषोत्तम को औरंगाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहीं किरण सिंह को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पास अरवल जिले की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के ओएसडी बुद्ध प्रकाश को सुपौल का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि उन्हें सहरसा में इसी पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पारुल प्रिया, जो पहले सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी थीं, अब वैशाली जिले की बंदोबस्त पदाधिकारी होंगी।

इसी क्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के ओएसडी विनोद कुमार तिवारी को पूर्णिया का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है, साथ ही किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। समाज कल्याण विभाग के ओएसडी संजय कुमार राय को जमुई और श्रम संसाधन विभाग के उपसचिव अखिलेश कुमार को सारण का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में रोहतास के बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार को कैमूर, भोजपुर के नीरज कुमार दास को बक्सर और लखीसराय के मो. मुस्तकीम को शेखपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए विशेष प्रतिनियुक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल से 12 मई तक यह कार्य चलेगा। इस दौरान विशाल आनंद, मनोज कुमार, पिंकी कुमारी समेत एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा गोपाल प्रसाद, अजीमुल्लाह अंसारी, देवश्री, सुनील कुमार, अविनाश कुमार, राज ऐश्वर्य श्री, ऐश्वर्य कश्यप, स्मृति कुमारी, मुकेश कुमार मुकुल, सत्येंद्र प्रसाद, कुमारी अनुपम सिंह और अमृता प्रीतम को भी इस कार्य में लगाया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top