• Home
  • Crime
  • ड्यूटी से लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की बेरहमी से हत्या: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
Image

ड्यूटी से लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की बेरहमी से हत्या: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

पटना, 08 जुलाई (पटना डेस्क) रोहतास थाना क्षेत्र के बकनौरा गांव में मंगलवार देर रात एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बकनौरा निवासी 41 वर्षीय ददन यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, ददन यादव बंजारी स्थित डालमिया भारत सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप भुअरा जाने वाली सड़क पर पैक्स गोदाम के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ददन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बुधवार सुबह लकड़ी बेचने जा रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों तथा पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।सूचना पर रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार तथा डेहरी के एसडीपीओ-2 राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेहरी-रोहतास एनएच-119 को जाम कर दिया।

सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी ललिता देवी और दो नाबालिग पुत्र रौशन कुमार (16 वर्ष) तथा विशाल कुमार (15 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार ददन यादव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Releated Posts

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top