• Home
  • मुख्य समाचार
  • डुमरांव में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर, वार्ता में दो महीने का बकाया भुगतान जल्द कराने का भरोसा
Image

डुमरांव में सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर, वार्ता में दो महीने का बकाया भुगतान जल्द कराने का भरोसा

बक्सर, 3 सितंबर (विक्रांत) नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की डुमरांव नगर परिषद इकाई और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई। आठ दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल के बाद हुई इस वार्ता में सफाईकर्मियों के बकाया वेतन, ईपीएफ-ईएसआईसी और भविष्य में रोजगार से जुड़े हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।वार्ता में यूनियन के सचिव शिव शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष भगवान पासवान, युवा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय के अलावा सफाईकर्मी नेता दीपक बास्फोर और धर्मेन्द्र डोम मौजूद रहे।

यूनियन सचिव शिव शंकर तिवारी ने बताया कि हड़ताल के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई थी। गुरुवार की वार्ता उसी प्रक्रिया की अगली कड़ी थी।बैठक में नगर परिषद अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि सफाईकर्मियों के बकाया दो महीने के वेतन का भुगतान आगामी 12 तारीख से पहले आउटसोर्सिंग के माध्यम से करा दिया जाएगा। वहीं, बकाया ईपीएफ और ईएसआईसी की पूरी राशि संबंधित सफाईकर्मियों के खातों में जमा कराने के बाद ही एनजीओ को भुगतान किया जाएगा।

इस फैसले से लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल कुछ दिनों तक विभागीय स्तर पर ही सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से नई एजेंसी को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई एजेंसी को काम सौंपते समय सफाईकर्मियों के हितों और उनके अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वार्ता के बाद यूनियन नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बकाया भुगतान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी राशि के समय पर भुगतान को लेकर संगठन आगे भी निगरानी रखेगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों में फिलहाल उम्मीद जगी है कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top