• Home
  • मुख्य समाचार
  • डुमरांव में बनेगा आधुनिक मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह, भूमि चयन के साथ हीं प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया
Image

डुमरांव में बनेगा आधुनिक मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह, भूमि चयन के साथ हीं प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया

बक्सर, 29 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को जल्द ही आधुनिक मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। अंचल कार्यालय द्वारा निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, डुमरांव अंचल के अमीन ने कांव नदी के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित बांध अनाबाद बिहार सरकार की भूमि का चयन किया है। चयनित भूमि का विवरण खाता संख्या-148 और खेसरा संख्या-497 के रूप में दर्ज करते हुए नजरी नक्शा के साथ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है।

अभिलेख में संबंधित भूमि का उल्लेख मुर्दाघाट एवं बांध अनाबाद बिहार सरकार की जमीन के रूप में किया गया है। चयनित भूमि के अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से उक्त भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराया जाए। वहीं, डुमरांव के भूमि उप समाहर्ता टेशलाल सिंह ने भी अपर समाहर्ता के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी को नगर परिषद से समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र प्राप्त करने का आदेश दिया है।

हालांकि, जिस भूमि का चयन किया गया है, वहां स्थानीय नागरिक लंबे समय से परंपरागत रूप से बाल शवों का दफन करते रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले प्रशासन को स्थानीय परंपराओं और जनभावनाओं का भी ध्यान रखना होगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मोक्षधाम और विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top