• Home
  • मुख्य समाचार
  • डुमरांव की बेटी ने रचा इतिहास, BPSC में 15वीं रैंक हासिल कर बनी ग्रामीण विकास पदाधिकारी

डुमरांव की बेटी ने रचा इतिहास, BPSC में 15वीं रैंक हासिल कर बनी ग्रामीण विकास पदाधिकारी

बक्सर, 22 जून (विक्रांत) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर डुमरांव की बेटी मधुबाला ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। परीक्षा में 15वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) बनने पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में एसडीओ ने मधुबाला को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मधुबाला की उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मधुबाला डुमरांव नगर निवासी कमलेश कुमार की सबसे बड़ी पुत्री हैं। कमलेश कुमार सिमरी प्रखंड में पीआरएस के पद पर कार्यरत हैं। चार बेटियों के पिता कमलेश कुमार के लिए यह उपलब्धि गर्व का क्षण बन गई है। एसडीओ ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मधुबाला ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्राओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगा।

सम्मान समारोह में भूमि उपसमाहर्ता टेश लाल सिंह, वार्ड पार्षद सोनू राय, प्रधान सहायक राजीव नंदन चौबे, अमरेंद्र कुमार विद्यार्थी तथा प्रेम कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मधुबाला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मधुबाला की इस सफलता से पूरे डुमरांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top