• Home
  • ज्ञान-विज्ञान
  • डिजिटल दुनिया में बड़ा धमाका: अब Gmail हुआ पूरी तरह लॉक, कोई तीसरा नहीं पढ़ पाएगा आपका मैसेज
Image

डिजिटल दुनिया में बड़ा धमाका: अब Gmail हुआ पूरी तरह लॉक, कोई तीसरा नहीं पढ़ पाएगा आपका मैसेज

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (अशोक “अश्क”) गूगल ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स की प्राइवेसी को नई ऊंचाई देने वाला है। अब जीमेल में एंड टू एंड एनक्रिप्शन का सपोर्ट मोबाइल तक पहुंच गया है। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी और यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त टूल के अपने ईमेल सुरक्षित भेज सकेंगे। अब यूजर्स को अलग से सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर या एक्सटेंशन इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।

ईमेल भेजते समय ही वह लॉक हो जाएगा और सिर्फ रिसीवर ही उसे खोल पाएगा। यह टेक्नोलॉजी किसी ताले लगे बक्से जैसी है, जिसमें चाबी सिर्फ सही व्यक्ति के पास होती है। गूगल ने साफ किया है कि यह सुविधा खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें संवेदनशील जानकारी भेजनी होती है। वॉट्सऐप जैसी इंस्टेंट मैसेजिंग सेवाओं में यह फीचर पहले से मौजूद है, लेकिन अब ईमेल भी उसी स्तर की सुरक्षा देगा। एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह फीचर और भी खास है, क्योंकि इसमें एडमिन कंट्रोल के जरिए मोबाइल सपोर्ट एक्टिवेट करना होगा।

इसके बाद ही कर्मचारी अपने डिवाइस पर एन्क्रिप्टेड मेल भेज और पढ़ सकेंगे। गूगल ने बताया कि यह अपडेट रैपिड रिलीज और शेड्यूल रिलीज दोनों डोमेन में जारी किया जा चुका है। इसका मतलब है कि जल्द ही दुनिया भर के यूजर्स को सुरक्षित ईमेलिंग का नया अनुभव मिलेगा। पहले जहां एन्क्रिप्टेड ईमेल के लिए डेस्कटॉप या थर्ड पार्टी टूल्स पर निर्भर रहना पड़ता था, अब मोबाइल ऐप के जरिए ही पूरा काम हो जाएगा। यह बदलाव डिजिटल कम्युनिकेशन को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह कदम आने वाले समय में डेटा सुरक्षा के नए मानक तय करेगा और यूजर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top