• Home
  • Crime
  • डांस कार्यक्रम में चली गोली: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
Image

डांस कार्यक्रम में चली गोली: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

पटना, 22 जून (पटना डेस्क) गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में डांस कार्यक्रम के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने सोमवार को बताया कि घटना के बाद से ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

इसी क्रम में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी शैलेश सिंह को मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से तथा चांद अली को डेरवा पुल के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि 18 जून की रात पटोहवा गांव में आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित सिसवा टोला फरेंदहा गांव निवासी डांसर सोनू गोंड़ को पेट में गोली मार दी गई थी।

गंभीर रूप से घायल सोनू को तत्काल कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों में दहशत फैल गई थी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर कटेया थाने में शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर और मनु गोंड़ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि डांस कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Releated Posts

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top