• Home
  • मुख्य समाचार
  • जहरीली शराब कांड से बिहार में सियासी भूचाल: ‘1300 मौतों का हिसाब दो’, सरकार पर बरसे तेजस्वी
Image

जहरीली शराब कांड से बिहार में सियासी भूचाल: ‘1300 मौतों का हिसाब दो’, सरकार पर बरसे तेजस्वी

पटना, 03 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों ने एक बार फिर सियासत को गरमा दिया है। मोतिहारी में हालिया घटना में 4 लोगों की मौत और 6 लोगों की आंखों की रोशनी जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए शराबबंदी कानून को पूरी तरह विफल बताया है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी आंकड़ा है, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून अब भ्रष्टाचार और अवैध उगाही का माध्यम बन गया है। उनके अनुसार, सत्ता संरक्षण में शराब माफिया सक्रिय हैं और पुलिस की मिलीभगत से घर-घर शराब की सप्लाई हो रही है।

इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने भी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बिहार में “कागजों पर शराबबंदी और जमीन पर धंधा” चल रहा है। उधर, प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और एक चौकीदार को गिरफ्तार किया है। कई पीड़ितों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिससे हालात और चिंताजनक हो गए हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top