• Home
  • मुख्य समाचार
  • जल बचाने की मुहिम को मिला बड़ा सम्मान, डुमरांव के वॉटर वॉरियर अजय राय को नगर परिषद ने किया सम्मानित
Image

जल बचाने की मुहिम को मिला बड़ा सम्मान, डुमरांव के वॉटर वॉरियर अजय राय को नगर परिषद ने किया सम्मानित

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में वर्षों से लगातार जनजागरण अभियान चला रहे नगर परिषद डुमरांव के स्वच्छता अभियान एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय राय को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए नगर परिषद ने सम्मानित किया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जनहित के प्रति उनके समर्पण, ईमानदारी और निरंतर सक्रियता की सराहना की।अजय राय लंबे समय से अपने निजी संसाधनों से जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने अब तक हजारों सार्वजनिक नलों में अपने खर्च पर टोटी लगवाकर पेयजल की बर्बादी रोकने का सराहनीय प्रयास किया है।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश दे रहे हैं।केवल जल संरक्षण ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी उनका अभियान लगातार जारी है। अजय राय अब तक सैकड़ों पौधे लगवा चुके हैं और लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पेड़ों की कटाई रोकने की अपील करते हैं। उनका मानना है कि हरियाली ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।स्वच्छता अभियान के तहत भी अजय राय शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

वे स्कूलों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण और पर्यावरण के महत्व की जानकारी देते हैं, ताकि युवा पीढ़ी इस अभियान की मजबूत भागीदार बन सके। सम्मान प्राप्त करने के बाद अजय राय ने कहा कि नगर परिषद की ओर से मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है तथा भविष्य में जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का संकल्प दिलाता है। कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने कहा कि अजय राय के प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जनहितकारी कार्यों को देखते हुए नगर परिषद ने उन्हें सम्मानित किया है और उम्मीद है कि उनका अभियान अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top