• Home
  • मुख्य समाचार
  • जलजमाव, मच्छरों और सफाई पर एक्शन, पेंशन-टैक्स से जुड़े काम भी निपटे मौके पर
Image

जलजमाव, मच्छरों और सफाई पर एक्शन, पेंशन-टैक्स से जुड़े काम भी निपटे मौके पर

नालंदा, 07 जुलाई (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या-24 में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के लिए राहत का केंद्र बन गया। पार्षद इंजीनियर अली अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान सफाई, जलजमाव, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों का मौके पर ही निष्पादन शुरू किया गया। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था, जलनिकासी की समस्या और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर दर्ज की गईं। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई, फॉगिंग और नालियों की सफाई की मांग उठाई।

संबंधित अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों ने होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित नियमों की विस्तार से जानकारी दी। व्यवसायियों को बताया गया कि कारोबार के प्रकार के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। शिविर में ट्रेड लाइसेंस के आवेदन पत्र वितरित किए गए तथा कई आवेदकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) कराया गया। साथ ही नए पात्र लाभार्थियों से पेंशन योजनाओं के आवेदन भी स्वीकार किए गए, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली का कार्य भी शिविर के दौरान किया गया। पार्षद इंजीनियर अली अहमद ने कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। शिविर में स्वच्छता पदाधिकारी कुंदन कुमार, टैक्स कर्मी संजय कुमार, विद्युत विभाग के किशोर कुमार, वार्ड जमादार आलोक कुमार मेहरा, सिकंदर खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top