• Home
  • मुख्य समाचार
  • जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा संकट: 430 मौजों के दस्तावेज गायब या रद्दी, भूमि विवादों के निपटारे पर गहराया संकट
Image

जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा संकट: 430 मौजों के दस्तावेज गायब या रद्दी, भूमि विवादों के निपटारे पर गहराया संकट

पटना, 29 जून (पटना डेस्क) भागलपुर जिला के अभिलेखागार से जमीन संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब या क्षतिग्रस्त होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी सूची में खुलासा हुआ है कि कहलगांव अनुमंडल के 430 मौजों के कैडेस्ट्रल सर्वे से जुड़े मूल अभिलेख रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध नहीं हैं। कई दस्तावेज इतने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि उनका उपयोग करना भी संभव नहीं रह गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 205 गांवों के अभिलेख कहलगांव अंचल से गायब या खराब पाए गए हैं। इसके अलावा सन्हौला अंचल के 148 तथा पीरपैंती अंचल के 77 गांवों के कैडेस्ट्रल सर्वे रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं।

इन दस्तावेजों के अभाव में भूमि सर्वेक्षण, दाखिल-खारिज और राजस्व न्यायालयों में लंबित भूमि विवादों के निष्पादन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुराने अभिलेखों की अनुपलब्धता के कारण कई मामलों में जमीन की वास्तविक स्थिति और स्वामित्व का सत्यापन प्रभावित हो रहा है। इससे आम लोगों के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों और न्यायालयों के समक्ष भी व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आम रैयतों, अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है।

जिन लोगों के पास पुराने कैडेस्ट्रल सर्वे की प्रमाणित प्रतियां सुरक्षित हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे दस्तावेजों को स्कैनिंग के लिए उपलब्ध कराएं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि डिजिटल कॉपी तैयार करने के बाद मूल दस्तावेज पूरी सुरक्षा के साथ वापस लौटा दिए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि पुराने अभिलेखों का डिजिटलीकरण होने से भविष्य में भूमि विवादों के निपटारे में पारदर्शिता आएगी और जमीन से जुड़े मामलों का समाधान अधिक तेजी और सटीकता के साथ किया जा सकेगा।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top