• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनसरोकार की पत्रकारिता को मिला सम्मान, पत्रकार पदमाकर सिंह लाला हुए सम्मानित
Image

जनसरोकार की पत्रकारिता को मिला सम्मान, पत्रकार पदमाकर सिंह लाला हुए सम्मानित

समस्तीपुर, 18 जून (मोहम्मद जमशेद) जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद करने वाले दैनिक जागरण के पत्रकार पदमाकर सिंह लाला को गुरुवार को सम्मानित किया गया। विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण महाशिविर के समापन अवसर पर हुए सम्मान समारोह में दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) किशन कुमार ने उन्हें सम्मानित कर उनकी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ किशन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जब आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं तो प्रशासन को भी उन समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग मिलता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकार पदमाकर सिंह लाला ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और प्रतिबद्धता के साथ आम जनता की समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। जन कल्याण महाशिविर के समापन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर बीडीओ महताब अंसारी, सीओ कुमार हर्ष, आरओ अरुण कुमार शर्मा, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह, जीविका के बीपीएम नवीन गौतम, मनरेगा पीओ भूषण मिश्रा, बीएओ अभिषेक कुमार, सीडीपीओ सीमा कुमारी, बीसीओ अजय कुमार, प्रधान लिपिक चंद्रप्रकाश लाल, मुकेश कुमार पाठक सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह के बाद उपस्थित लोगों ने पदमाकर सिंह लाला को बधाई देते हुए इसे जनपक्षधर पत्रकारिता की बड़ी उपलब्धि बताया।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top