• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनसंवाद मंच पर फूटा दर्द: ‘न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्महत्या’, जवान की पुकार से हिला प्रशासन
Image

जनसंवाद मंच पर फूटा दर्द: ‘न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्महत्या’, जवान की पुकार से हिला प्रशासन

पटना, 03 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के जनसंवाद कार्यक्रम में उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब एक सेना का जवान अपनी पीड़ा सुनाते हुए मंच पर ही फूट-फूटकर रो पड़ा। 2 अप्रैल को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जवान सहदेव कुमार ने भू-माफियाओं से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाई। जवान ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है, जबकि चाचा ब्रेन हैमरेज से पीड़ित हैं।

ऐसे में वह अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उसने कहा कि वह भू-माफियाओं से लड़ने में असमर्थ है और यदि न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाएगा। उसकी यह बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। सहदेव कुमार, जो छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और सेना में सिपाही के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी उसी पर है। नौकरी के कारण वह बार-बार कोर्ट के चक्कर नहीं लगा सकता, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।

डिप्टी सीएम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जवान को समझाया और उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है और जो देश की रक्षा करता है, उसे न्याय जरूर मिलेगा। साथ ही जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए भू-माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा। सरकार ने चेतावनी दी है कि अवैध कब्जाधारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही जमीन को मुक्त कराया जाएगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top