• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन: डीएम-एसपी ने खानपुर शिविर में सुनी फरियादें, मौके पर बांटे प्रमाण पत्र और कार्ड
Image

जनता की चौखट पर पहुंचा प्रशासन: डीएम-एसपी ने खानपुर शिविर में सुनी फरियादें, मौके पर बांटे प्रमाण पत्र और कार्ड

समस्तीपुर, 16 जून (हर्षिता ‘अश्क’) बिहार सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर सोमवार को खानपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में प्रशासनिक सक्रियता और जनभागीदारी का केंद्र बना रहा। शिविर का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया और आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान करने या सेवा प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से पात्र लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र तथा अन्य स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लाभुकों ने संतोष जताया और सरकार की इस पहल की सराहना की। शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही हो तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने बताया कि 16, 17 और 18 जून 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, विद्युत, आपूर्ति, कल्याण, जीविका और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी लोगों से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की तथा पुलिस अधिकारियों को जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड एवं अंचल अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top