• Home
  • Crime
  • छीनतई का विरोध पड़ा भारी: चाय दुकानदार को गोली मार लूटने की कोशिश, हालत गंभीर
Image

छीनतई का विरोध पड़ा भारी: चाय दुकानदार को गोली मार लूटने की कोशिश, हालत गंभीर

पटना, 20 जून (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। अइराडीह गांव के समीप तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक चाय दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घायल की पहचान सहेजनी गांव निवासी 32 वर्षीय मुन्ना साह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार मुन्ना साह राइस मिल के पास वर्षों से चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अइराडीह गांव के समीप पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के उनके पैर में गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।गोली लगने के बाद अपराधी उनके पास पहुंचे और गले में पहना सोने का लॉकेट तथा जेब में रखी नकदी छीनने का प्रयास करने लगे। जब मुन्ना साह ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। एक अपराधी ने उनकी आंख पर जोरदार मुक्का मारा, जबकि दूसरे ने दांत से सोने का लॉकेट काटकर छीनने की कोशिश की। बदमाश उनका मोबाइल फोन भी लूटना चाहते थे। इस बीच घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख तीनों अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायल को पीरो अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अशोक ने बताया कि गोली लगने से जांघ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई है और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उधर, हसन बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

24 अवतार धाम में करोड़ों की सनसनीखेज चोरी: 200 साल पुरानी रामलला की अष्टधातु मूर्ति गायब, दानपेटियां भी साफ

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चकोटी मठ के 24 अवतार…

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या: रात तीन बजे गोलियों की गूंज से कांपा गांव, भूमि विवाद पर गहराया शक

समस्तीपुर, 13 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित…

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: सिर में मारी गोली, केशरी बिगहा में 45 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

नालंदा, 12 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के केशरी बिगहा गांव में शनिवार देर…

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top