• Home
  • मुख्य समाचार
  • चीन में फंसे बेटे की राह तकती मां: ऑपरेशन से किया इनकार, परिवार ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार
Image

चीन में फंसे बेटे की राह तकती मां: ऑपरेशन से किया इनकार, परिवार ने डीएम-एसएसपी से लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर, 03 अगस्त (संतोष गुप्ता) सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा निवासी यश राज के चीन में हिरासत में फंसे होने से परिवार गहरे सदमे में है। बेटे की चिंता में मां सीमा सिंह की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। हृदय रोग से पीड़ित सीमा सिंह का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी है, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया है कि बेटे को सुरक्षित वापस गले लगाए बिना वह ऑपरेशन नहीं कराएंगी। बेटे के बिछड़ने के गम में उनका खाना-पीना भी लगभग छूट गया है।

परिजनों के अनुसार यश पिछले करीब पांच माह से चीन के शंघाई स्थित जियांगशू डिटेंशन सेंटर में बंद है। मां का कहना है कि यश ही उनका एकमात्र सहारा है और उसके बिना अस्पताल में भर्ती होने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। परिवार का आरोप है कि बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद से सीमा सिंह का तनाव लगातार बढ़ता गया, जिससे उनकी सेहत तेजी से गिर रही है।जानकारी के अनुसार यश अमेरिकी शिपिंग कंपनी में कार्यरत है। कंपनी का जहाज जनवरी से शंघाई बंदरगाह पर था। 28 फरवरी की रात एक रेस्तरां में पार्टी के दौरान स्थानीय नागरिक से विवाद के बाद पुलिस ने यश को हिरासत में ले लिया।

परिवार का आरोप है कि विवाद में पाकिस्तान और बांग्लादेश के कर्मचारी भी शामिल थे, लेकिन मामला केवल यश के खिलाफ दर्ज किया गया। 13 मार्च को केस दर्ज होने के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। सीमा सिंह ने बताया कि वह सोमवार को डीएम और एसएसपी से मिलकर बेटे की रिहाई के लिए हस्तक्षेप की मांग करेंगी। इसके बाद मुंबई स्थित चीनी काउंसलेट से भी दोबारा संपर्क करेंगी। उन्होंने बरुराज विधायक प्रो. अरुण कुमार सिंह से भी मदद मांगी है। विधायक ने विदेश मंत्रालय के स्तर पर पहल कराने का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top