• Home
  • मुख्य समाचार
  • चकला चौक पर चला बुलडोजर: अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, बुलडोजर कारवाही से मचा हड़कंप
Image

चकला चौक पर चला बुलडोजर: अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, बुलडोजर कारवाही से मचा हड़कंप

पटना, 25 जून (पटना डेस्क) राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से मधेपुरा जिले के घैलाढ़ अंचल क्षेत्र के भान टेकती स्थित चकला चौक पर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर और एक्सकेवेटर मशीनें लगाई गईं। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण, झोपड़ियां, टीन-शेड और कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।

मौके पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल तैनात किए गए थे, जिससे पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में की गई। अभियान में राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार, अखिलेश कुमार, मिठाई थानाध्यक्ष सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि प्रशासन को लगातार सड़क किनारे अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके जब कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि सड़क अब चौड़ी और साफ दिखाई दे रही है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। वहीं प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकानें हटने से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top