• Home
  • मुख्य समाचार
  • गोला रोड में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पेंट कारोबारी के मकान में लाखों का सामान जलकर राख
Image

गोला रोड में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पेंट कारोबारी के मकान में लाखों का सामान जलकर राख

समस्तीपुर, 23 मई (मोहम्मद जमशेद) शहर के गोला रोड स्थित एक पेंट दुकान के ऊपर बने मकान में शनिवार की सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की तेज लपटें और काला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया है कि मकान पेंट कारोबारी संजय संथालिया का है।

घटना के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने मकान के टॉप फ्लोर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर परिवार के लोगों को सतर्क किया। इसके बाद तुरंत नगर थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहले दमकल की छोटी गाड़ी पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बड़ी दमकल गाड़ी भी बुलानी पड़ी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से भारी मात्रा में पेंट, एक एसी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। कारोबारी के अनुसार इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऊपर के फ्लोर पर वायरिंग का काम कराया गया था। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top