• Home
  • मुख्य समाचार
  • गैस संकट पर प्रशासन अलर्ट: कंट्रोल रूम शुरू, अफवाह फैलाने वालों पर नजर
Image

गैस संकट पर प्रशासन अलर्ट: कंट्रोल रूम शुरू, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

समस्तीपुर, 30 मार्च (हर्षिता “अश्क”) जिले में एलपीजी से जुड़ी समस्याओं और आमजन की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर समस्तीपुर में विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्य करेगा। आम नागरिक अपनी शिकायतें दूरभाष संख्या 06274-222300 पर दर्ज करा सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 86 गैस एजेंसियां संचालित हैं। प्रतिदिन औसतन 18,939 गैस सिलेंडरों की खपत के मुकाबले 15,662 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। इसके बावजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोग भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।गैस बुकिंग के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे एजेंसियों या गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग की अनुमति दी गई है।सरकार ने 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी आवंटन का भी निर्देश दिया है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, डेयरी, सामुदायिक रसोई और प्रवासी मजदूरों के लिए उपयोग किया जाएगा।साथ ही व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए तेल कंपनियों के साथ पंजीकरण अनिवार्य किया गया है और उन्हें पीएनजी कनेक्शन के लिए भी आवेदन करना होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top