• Home
  • मुख्य समाचार
  • गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जलजमाव में बन रहा मिड-डे मील
Image

गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जलजमाव में बन रहा मिड-डे मील

पटना, 09 सितम्बर (पटना डेस्क) गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड की दिवनिया पंचायत के नौकाडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश होते ही विद्यालय परिसर जलजमाव की चपेट में आ जाता है और छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। परिसर में जगह-जगह पानी और गंदगी जमा रहने से विद्यार्थियों के साथ-साथ रसोइया को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इसी जलजमाव और गंदगी के बीच बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी के अनुसार विद्यालय में कुल 74 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें प्रतिदिन करीब 65 बच्चे उपस्थित रहते हैं। बारिश के बाद परिसर में पानी भर जाने से बच्चों को उसी पानी से होकर विद्यालय के अंदर आना-जाना पड़ता है।

इससे छोटे बच्चों के कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं। जलजमाव के कारण विद्यालय में प्रार्थना कराने में भी परेशानी होती है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि रसोईघर के आसपास भी पानी और गंदगी जमा रहती है। रसोइया को इसी प्रतिकूल माहौल में मध्याह्न भोजन तैयार करना पड़ता है। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भोजन की स्वच्छता को लेकर भी चिंता बनी रहती है। गंदे पानी और मच्छरों के कारण बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा भी मंडरा रहा है। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने से सुरक्षा और साफ-सफाई की समस्या और गंभीर हो गई है। परिसर खुला रहने के कारण व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं, विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते में पुलिया नहीं होने से बारिश के दिनों में बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक जलनिकासी, चारदीवारी और पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण गोवर्धन यादव ने विद्यालय में चारदीवारी, जलनिकासी और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए पुलिया निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश बच्चे छोटे हैं, ऐसे में उन्हें गंदे पानी से होकर स्कूल भेजना उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top