• Home
  • मुख्य समाचार
  • क्राइम पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान, एसपी की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप
Image

क्राइम पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान, एसपी की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 09 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार देर शाम तक चली जिला स्तरीय मासिक क्राइम मीटिंग में पुलिस महकमे की कार्यशैली पर कड़ा मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने की, जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए।बैठक के दौरान मार्च माह की अपराध रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने हत्या, लूट, गृहभेदन, नारकोटिक्स, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी जैसे गंभीर मामलों पर विशेष नजर रखते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

उन्होंने साइबर अपराध को लेकर भी चिंता जताई और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया।एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। लंबित कांडों के निपटारे के लिए समय-सीमा तय करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर दिया गया। अवैध शराब, भंडारण और अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का सख्त आदेश दिया गया।

वहीं ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव में हुए लोको पायलट हत्याकांड के जल्द उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए गए। इसके अलावा दलसिंहसराय, पटोरी, रोसड़ा समेत विभिन्न अनुमंडलों में चिन्हित मामलों की निगरानी तेज करने को कहा गया। थानाध्यक्षों को कर्मयोगी ऐप पर प्रशिक्षण लेने, वारंट व कुर्की के त्वरित निष्पादन, महिला हेल्प डेस्क व लोक शिकायत निवारण कोषांग को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब लापरवाही पर कार्रवाई तय है और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top