• Home
  • Crime
  • कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर खूनी खेल: दो गुटों में जमकर चली लाठी-रॉड, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
Image

कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर खूनी खेल: दो गुटों में जमकर चली लाठी-रॉड, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

नालंदा, 31 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव में शनिवार की शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हुए हमले में एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।घायलों एवं प्रत्यक्षदर्शियों राजकुमार और अनीता देवी ने बताया कि गांव में स्थित लड्डू कुमार की गुमटी पर कुछ युवक पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया।

दुकानदार द्वारा पैसे मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और साइकिल के चेन स्टैंड लेकर वहां पहुंच गए और हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों के पास कट्टा और पिस्तौल भी थे तथा वे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हालांकि स्थिति और बिगड़ने से पहले ही लोग वहां से हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। मारपीट में घायल गौरा देवी, मंगल, लड्डू कुमार, राजकुमार, अनीता देवी और रिंकू देवी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद मंगल और लड्डू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में कराए जाने की सूचना है।ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। हाल ही में अखंड पूजा के दौरान गेट खोलने को लेकर भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। इसी रंजिश ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top