• Home
  • Crime
  • एसकेएमसीएच के साये में स्वास्थ्य माफियाओं का खेल: एक्सपायरी दवाओं के साथ पकड़ा गया संचालक, थाने से ही मिल गई रिहाई
Image

एसकेएमसीएच के साये में स्वास्थ्य माफियाओं का खेल: एक्सपायरी दवाओं के साथ पकड़ा गया संचालक, थाने से ही मिल गई रिहाई

मुजफ्फरपुर, 07 जून (संतोष गुप्ता) एसकेएमसीएच जैसे बड़े सरकारी अस्पताल के आसपास फल-फूल रहे अवैध नर्सिंग होमों के खिलाफ शनिवार को की गई बड़ी छापेमारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की सुस्ती के कारण पूरी तरह बेअसर साबित होती दिखी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद होने के बावजूद नर्सिंग होम संचालक को कुछ ही घंटों में निजी मुचलके पर छोड़ दिए जाने से पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसडीओ पूर्वी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच के आसपास संचालित कई निजी नर्सिंग होमों की जांच की। इस दौरान एक हेल्थ केयर नर्सिंग होम में वर्ष 2023 की भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद की गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में समाप्त अवधि की दवाओं का मिलना मरीजों की जान से खिलवाड़ और गंभीर लापरवाही का मामला है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने नर्सिंग होम संचालक सुधीर कुमार को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, कार्रवाई का पूरा मामला कुछ ही घंटों में ठंडे बस्ते में चला गया। आश्चर्यजनक रूप से न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत या प्राथमिकी सौंपी। उधर, अहियापुर थाना पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बिना लिखित आवेदन या प्राथमिकी के कानूनी कार्रवाई संभव नहीं थी। परिणामस्वरूप संचालक सुधीर कुमार को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर जिले में अवैध स्वास्थ्य कारोबार और विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रसाद अस्पताल अग्निकांड जैसी दर्दनाक घटनाओं के बाद भी संबंधित विभागों की कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की छापेमारी पर उनके ही मातहतों की निष्क्रियता ने पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो मरीजों की सुरक्षा लगातार खतरे में बनी रहेगी।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top