• Home
  • मुख्य समाचार
  • एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता सूची पर बवाल: जन सुराज ने 1668 डुप्लीकेट एंट्री का उठाया मुद्दा, चुनाव आयोग से सुधार की मांग
Image

एमएलसी चुनाव से पहले मतदाता सूची पर बवाल: जन सुराज ने 1668 डुप्लीकेट एंट्री का उठाया मुद्दा, चुनाव आयोग से सुधार की मांग

पटना, 12 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी ने तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से तत्काल सुधार की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मनोज भारती ने बताया कि पार्टी ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। जन सुराज के अनुसार, तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र की सूची में 1,668 डुप्लीकेट एंट्री मिली हैं। पार्टी का दावा है कि कई नाम एक से अधिक बार मतदाता सूची में दर्ज हैं। इन कथित डुप्लीकेट नामों की सूची पार्टी की ओर से मीडिया के साथ भी साझा की गई थी।

शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने इन कथित विसंगतियों को लेकर औपचारिक रूप से चुनाव अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। भारती के मुताबिक, अधिकारियों ने सूची में बताई गई विसंगतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी।मनोज भारती ने कहा कि चुनाव संशोधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची के आधार पर ही कराया जाएगा। ऐसे में जन सुराज ने सूची को पूरी तरह दुरुस्त और पारदर्शी बनाने की मांग की है। बिहार विधान परिषद के चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के सदस्यों का कार्यकाल आने वाले महीनों में समाप्त होने वाला है। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

वर्तमान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से भाजपा के नवल किशोर यादव, दरभंगा से कांग्रेस के मदन मोहन झा, सारण से निर्दलीय अफाक अहमद और तिरहुत से सीपीआई के संजय कुमार सिंह सदस्य हैं। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से जदयू के नीरज कुमार, दरभंगा से निर्दलीय सर्वेश कुमार, कोसी से भाजपा के एनके यादव और तिरहुत से निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।आठ सीटों के समीकरण में तीन निर्दलीय, दो भाजपा तथा जदयू, कांग्रेस और सीपीआई के एक-एक सदस्य हैं। मतदाता सूची का विवाद सामने आने के बाद आगामी परिषद चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top