• Home
  • मुख्य समाचार
  • एनएच-120 में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंद्रजीत आर्या बने अधीक्षण अभियंता, डेहरी अंचल की मिली कमान
Image

एनएच-120 में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंद्रजीत आर्या बने अधीक्षण अभियंता, डेहरी अंचल की मिली कमान

बक्सर, 10 जुलाई (विक्रांत) राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-120 में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। गया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता इंद्रजीत कुमार आर्या को प्रोन्नति देकर डेहरी अंचल का अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति के साथ ही विभाग में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है।

इंद्रजीत आर्या के स्थान पर सुरेंद्र कुमार को एनएच-120 पथ प्रमंडल, गया का नया कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। विभागीय स्तर पर जारी इस आदेश के बाद उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इसकी पुष्टि एनएच-120 पथ प्रमंडल, गया के अंतर्गत बिहारशरीफ-डुमरांव मार्ग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मकांत ने की।

उन्होंने बताया कि नवपदस्थापित कार्यपालक अभियंता ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है और विभागीय कार्यों का संचालन शुरू कर दिया है।विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को एनएच-120 परियोजनाओं की गति और निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में सड़क निर्माण, रखरखाव और विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top