• Home
  • राजनीति
  • एक सीट पर अटका एनडीए का गणित: मांझी-चिराग में वर्चस्व की जंग, विधान परिषद उपचुनाव में बढ़ा सस्पेंस
Image

एक सीट पर अटका एनडीए का गणित: मांझी-चिराग में वर्चस्व की जंग, विधान परिषद उपचुनाव में बढ़ा सस्पेंस

पटना, 06 जून (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन एक सीट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नामांकन की प्रक्रिया के पांच दिन बीत जाने के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने चार-चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के हिस्से की एक सीट भी लगभग तय मानी जा रही है। इसके बावजूद एक सीट पर अंतिम फैसला नहीं हो पाने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, इस सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच जोरदार दावेदारी चल रही है।

दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए प्रयासरत हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम निर्णय भाजपा नेतृत्व के साथ होने वाली राजनीतिक सहमति के बाद ही संभव होगा।उधर, रालोमो प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इस सीट की दावेदारी काफी पहले से सुनिश्चित कर रखी थी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव परिणामों के समय ही उनके पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने की रणनीति तय कर ली गई थी। दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी विधायक निर्वाचित हुई थीं। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत छह माह के भीतर उन्हें किसी सदन का सदस्य बनाना आवश्यक था।

ऐसे में रालोमो के हिस्से की सीट पर दीपक प्रकाश का नाम लगभग तय माना जा रहा है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है। दूसरी ओर, महागठबंधन के खाते में तीन सीटें मानी जा रही हैं, जिनमें से एक पर उसकी जीत लगभग सुनिश्चित बताई जा रही है। ऐसे में एनडीए की बची हुई सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मांझी और चिराग में से किसका पलड़ा भारी पड़ता है और क्या यह सीट उपचुनाव का सबसे दिलचस्प राजनीतिक रणक्षेत्र बनती है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top