• Home
  • मुख्य समाचार
  • एक झटके में उजड़ गई तीन थानों की कमान: सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत चार की मौत, पुलिस महकमे में मातम
Image

एक झटके में उजड़ गई तीन थानों की कमान: सड़क हादसे में तीन थानाध्यक्षों समेत चार की मौत, पुलिस महकमे में मातम

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने बिहार पुलिस को गहरे सदमे में डाल दिया। एक ही दुर्घटना में मधेपुरा जिले के तीन जांबाज थानाध्यक्षों और एक वाहन चालक की मौत की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में कोहराम मच गया। गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी आनन-फानन में बेगूसराय के लिए रवाना हो गए।हादसे में अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार तथा निजी वाहन चालक ज्योतिष कुमार की जान चली गई। बताया गया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह, एएसपी प्रवेंद्र भारती, उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी बेगूसराय पहुंचे। सबसे पहले अधिकारी साहेबपुरकमाल पीएचसी पहुंचे, जहां तीन मृतकों के शव रखे गए थे। अपने साथियों के शव देखकर कई अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर लौट रहे एसपी संदीप सिंह ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है।

उन्होंने कहा कि तीन बहादुर अधिकारियों को खोना पुलिस विभाग के लिए बेहद दुखद और असहनीय है। इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनकी बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय वे बेगूसराय में थे। लेकिन महज डेढ़ घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिली और जब वे अस्पताल पहुंचे तो अपने साथी का शव देखकर स्तब्ध रह गए।बताया जाता है कि नीरज कुमार को महज एक सप्ताह पहले ही बेलारी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे जिले में मातमी माहौल है और साथी अधिकारी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top