• Home
  • मुख्य समाचार
  • इयरफोन बना हादसे की वजह: ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
Image

इयरफोन बना हादसे की वजह: ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

नालंदा, 26 जून (अविनाश पांडेय) राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर शुक्रवार सुबह पावापुरी रेलवे हॉल्ट के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक के कान में इयरफोन लगा था, जिसके कारण वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सका। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से उसे तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) निवासी सुरेश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र उद्रेश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह नवादा जा रहा था और शुक्रवार सुबह अजीमाबाद एक्सप्रेस से पावापुरी रेलवे हॉल्ट के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर उतरा था। स्टेशन प्रबंधक श्यामू चौधरी ने बताया कि युवक ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय प्लेटफॉर्म संख्या-1 से राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाकर उसे सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन इयरफोन लगाए होने के कारण वह चेतावनी नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद डायल-112 और 102 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, जिसके बाद वे बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गए। यह हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय लापरवाही और इयरफोन के इस्तेमाल के गंभीर जोखिम को एक बार फिर सामने लाता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रैक पार करते समय इयरफोन का उपयोग न करें तथा केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित मार्ग का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top