• Home
  • मुख्य समाचार
  • आसमान से बरसी मौत: भैंस चराकर लौट रहे पशुपालक पर गिरी बिजली, खेत में तड़पते मिले, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
Image

आसमान से बरसी मौत: भैंस चराकर लौट रहे पशुपालक पर गिरी बिजली, खेत में तड़पते मिले, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

पटना, 21 जून (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआवा पंचायत के बरडी गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भैंस चराकर घर लौट रहे एक पशुपालक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान बरडी गांव निवासी स्वर्गीय देवराज यादव के 53 वर्षीय पुत्र रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रविन्द्र यादव शनिवार को गांव के बधार में भैंस चराने गए थे। देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े।

घटना के बाद उनकी भैंस तो अपने आप घर पहुंच गई, लेकिन रविन्द्र यादव के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार और ग्रामीण उनकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान वे बधार में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रविन्द्र यादव की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है। इधर लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top