• Home
  • मुख्य समाचार
  • आपदा पीड़ितों के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने बांटी राहत राशि, बोले- हर गांव को मिल रही शहर जैसी सुविधा
Image

आपदा पीड़ितों के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने बांटी राहत राशि, बोले- हर गांव को मिल रही शहर जैसी सुविधा

नालंदा, 23 मई (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के बीच राहत राशि का चेक वितरण किया। इस दौरान कुल 4 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान की गई। मंत्री ने हसनपुर निवासी भरत यादव और डुमरी निवासी अशोक कुमार को मवेशी क्षति के लिए 37-37 हजार 500 रुपये का चेक दिया। वहीं नेकपुर निवासी बेबी देवी को आपदा राहत मद में चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। राहत राशि मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने सरकार के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार आपदा पीड़ितों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध करा रही है, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दिलाने का काम किया है। गांवों को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ शहरों जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंचाई गई हैं। मंत्री ने दावा किया कि राज्य में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है और हर गांव को सड़क संपर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास के कारण अब बिहार में गोवा से भी अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं।

श्रवण कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। जीविका समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी नई पहचान बना रही हैं। इस मौके पर कई जदयू नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top