• Home
  • Crime
  • आधी रात की टेम्पो लूट का खुलासा: अंतरजिला गैंग का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 लूटी गई गाड़ियां बरामद
Image

आधी रात की टेम्पो लूट का खुलासा: अंतरजिला गैंग का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 लूटी गई गाड़ियां बरामद

नालंदा, 01 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सीएनजी टेम्पो लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरजिला लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन लूटी गई सीएनजी टेम्पो, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।जानकारी के अनुसार, 23 मई 2026 को पीड़ित निरंजन कुमार ने बेन थाना में आवेदन देकर बताया था कि 22 मई की रात करीब 12 बजे कोल्हुआ-दाहाघाट मार्ग पर चार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोककर उनकी सीएनजी टेम्पो और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।

घटना के बाद बेन थाना कांड संख्या-128/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर एवं हिलसा-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात रंजन, भूषण उर्फ भोला, राहुल कुमार, नितीश कुमार, नितीश कुमार (धिरा बिगहा) और सचित कुमार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल बेन टेम्पो लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि उनकी निशानदेही पर छबिलापुर और खुदागंज थाना क्षेत्रों में हुई अन्य टेम्पो लूट की घटनाओं का भी खुलासा हुआ।

पुलिस ने तीन सीएनजी टेम्पो, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त आर-15 और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई में राजगीर अंचल, डीआईयू शाखा, बेन, खुदागंज, छबिलापुर एवं परवलपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस बड़ी सफलता से क्षेत्र में टेम्पो लूट की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है।

Releated Posts

बिहार में साइबर ठगी का इंटरनेशनल कनेक्शन, 14.67 करोड़ की ठगी का पैसा क्रिप्टो बनाकर चीन भेजने वाला गिरोह धरा गया

पटना, 18 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार पुलिस के साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और…

ऑपरेशन नया सवेरा का बड़ा धमाका: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, तीन नाबालिग बच्चियां मुक्त, आठ गिरफ्तार

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा के तहत देह…

दरभंगा में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, 10 लाख की विदेशी शराब और बीयर जब्त, रातों-रात छापेमारी से मचा हड़कंप

दरभंगा, 16 जुलाई (अजय यादव) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के…

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर बड़ा प्रहार: करोड़ों के नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कोडीन सिरप, सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद

मधुबनी, 15 जुलाई (आशीष यादव) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक एवं प्रतिबंधित दवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top