• Home
  • मुख्य समाचार
  • आठ घंटे थमा बिहार का ट्रैफिक: संपर्क पथ की मांग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, एनएच-80 और फोरलेन रहे जाम
Image

आठ घंटे थमा बिहार का ट्रैफिक: संपर्क पथ की मांग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, एनएच-80 और फोरलेन रहे जाम

पटना, 10 जुलाई (पटना डेस्क) मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से संपर्क पथ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। खड़िया-कमैया सड़क से जुड़े कई पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने मुंगेर-भागलपुर सीमा स्थित घोरघट पुल के पास मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 और फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ आंदोलन करीब आठ घंटे तक जारी रहा, जिससे दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने घोरघट पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर एनएच-80 को बंद कर दिया। वहीं फोरलेन सड़क पर भी अवरोधक लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

प्रदर्शन स्थल पर करीब दो हजार ग्रामीण डटे रहे। जाम के कारण छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। कई पुलिस अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए, जिन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मानवीय पहल दिखाते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह, मुखिया संजय कुमार सिंह, निरंजन चौधरी और अरुण कुमार समेत अन्य ग्रामीण नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से संपर्क पथ निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उनका कहना था कि उपमुख्यमंत्री रहते सम्राट चौधरी को चार बार आवेदन दिया गया, सांसद को दो बार ज्ञापन सौंपा गया तथा फोरलेन निर्माण एजेंसी और दोनों जिलों के प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया गया, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क पथ बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को मुंगेर, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। फोरलेन बनने के बाद स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। जाम की सूचना पर बीडीओ विशाल कुमार, सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन और वरीय अधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे। अंततः दोपहर करीब तीन बजे मुंगेर सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने शीघ्र संपर्क पथ निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और यातायात सामान्य हो सका।

Releated Posts

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 23 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

मुजफ्फरपुर को सीएम की सौगात: 1047 करोड़ की 981 योजनाओं का शुभारंभ, एयरपोर्ट से रैपिड रेल तक कई बड़े ऐलान

मुजफ्फरपुर, 13 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर को विकास की नई उड़ान देने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top