• Home
  • Crime
  • अवैध संबंध के शक में दिव्यांग की हत्या: छह घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
Image

अवैध संबंध के शक में दिव्यांग की हत्या: छह घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

पटना, 30 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को इमामगंज थाना क्षेत्र के छोटकी कुंजेसर गांव में राजदेव भारती का शव उनके घर के समीप मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेज दिया।

घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और तकनीकी शाखा को भी बुलाया गया।मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजली के पर्यवेक्षण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने रोहित कुमार, राजा आलम उर्फ बुग्लू, मोहम्मद मुन्ना और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पत्नी और राजा आलम के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस के अनुसार, राजा आलम ने गला दबाकर राजदेव भारती की हत्या की, जबकि अन्य आरोपियों ने भी वारदात में सहयोग किया।पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपी राजा आलम के विरुद्ध झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना में दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top