• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब बिजली बिल होगा आधा या खत्म: समस्तीपुर में सोलर मेले की धूम, सरकारी अनुदान का सुनहरा मौका
Image

अब बिजली बिल होगा आधा या खत्म: समस्तीपुर में सोलर मेले की धूम, सरकारी अनुदान का सुनहरा मौका

समस्तीपुर, 05 अगस्त (हर्षिता “अश्क) बढ़ते बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड मैदान में बुधवार को भव्य प्रधानमंत्री सोलर मेला का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में बड़ी बचत करने, सरकारी अनुदान प्राप्त करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक किया गया। पूरे दिन मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और योजना की जानकारी लेने के लिए उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्युत एसडीओ निलेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने से घरेलू बिजली की जरूरत आसानी से पूरी होगी, बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर लोगों को सोलर प्लांट लगाने की पूरी प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, सरकारी अनुदान, प्लांट की क्षमता, लागत, बिजली उत्पादन और रखरखाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों ने भी लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा वित्तीय सहायता और ऋण संबंधी विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराई।इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट लगाकर लाभ प्राप्त करने वाले तीन उपभोक्ताओं दीपक कुमार चौधरी, मंजय कुमार और राजेश रंजन को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। सम्मानित उपभोक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और बिजली आपूर्ति को लेकर भी राहत मिली है।इसके अलावा विद्युत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी मो. शाकिर सहित दो कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। मेले में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सोलर कंपनियों के विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और योजना का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top