• Home
  • मुख्य समाचार
  • A ग्रेड की ऐतिहासिक उपलब्धि: डुमरांव कृषि कॉलेज में जश्न, बिहार कृषि विश्वविद्यालय पर गर्व
Image

A ग्रेड की ऐतिहासिक उपलब्धि: डुमरांव कृषि कॉलेज में जश्न, बिहार कृषि विश्वविद्यालय पर गर्व

बक्सर, 15 अप्रैल (विक्रांत) जिले के डुमरांव स्थित वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में बुधवार को उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ‘A ग्रेड’ दिए जाने पर महाविद्यालय में भव्य रूप से ‘गौरव दिवस’ मनाया गया। अपराह्न चार बजे आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता अधिष्ठाता एवं प्राचार्य डॉ पारसनाथ ने की।

कार्यक्रम में शिक्षकों, वैज्ञानिकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। प्राचार्य डॉ. पारसनाथ ने बताया कि ICAR की उच्च स्तरीय समिति ने गहन जांच के बाद विश्वविद्यालय को यह प्रतिष्ठित दर्जा दिया है। इस मूल्यांकन में कृषि शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार कार्यों और आधारभूत संरचना का विस्तृत आकलन किया गया था। उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। वरीय शिक्षक डी के सिंह ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय अब वैश्विक पहचान बना चुका है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है। समारोह में डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. समीर प्रताप सिंह, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. मणि भूषण, डॉ. सी प्रभाकर, डॉ. सुमन लता और डॉ. नंदिनी साह सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण कर खुशी साझा की गई।

गौरतलब है कि 17 फरवरी 2026 को ICAR की टीम ने डुमरांव कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत संस्थानों का निरीक्षण किया था। इस उपलब्धि ने न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top