• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर में नाबालिग से अभद्रता का वीडियो वायरल: 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, समस्तीपुर SP ने दी पूरी जानकारी
Image

समस्तीपुर में नाबालिग से अभद्रता का वीडियो वायरल: 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, समस्तीपुर SP ने दी पूरी जानकारी

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के मोबाइल फोन में वीडियो मिला था। मोबाइल को जब्त कर सीजर लिस्ट में शामिल किया गया है। इसी फोन से वीडियो किसी अन्य व्यक्ति को भेजे जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर फैल गया।समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर वीडियो पर पड़ी। वीडियो तेजी से शेयर हो रहा था। इसमें तीन-चार लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे थे।

पुलिस ने रात करीब 11 बजे के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की और वीडियो के आधार पर घटनास्थल की पहचान में जुट गई।छह घंटे में गिरफ्तारीपुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की प्रथम दृष्टया नाबालिग प्रतीत हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसकी पहचान की पुष्टि से पहले ही पुलिस अधिकारी के बयान पर कर्पूरी ग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में बीएनएस, पोक्सो और आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के तौर पर जगतसिंहपुर के बांध की ओर जाने वाली सड़क की पहचान की। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर रात में ही उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी गई। पुलिस ने जानकारी मिलने के करीब छह घंटे के भीतर विकास कुमार, राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें तीन जगतसिंहपुर और एक बिजौलिया गांव का निवासी है।15 सितंबर के आसपास की घटनाएसपी के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना करीब एक सप्ताह पुरानी और संभवतः 15 सितंबर की बताई जा रही है। हालांकि वीडियो 23 सितंबर की रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच पुलिस के संज्ञान में आया था। पुलिस ने वीडियो वाले मोबाइल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला कोई वीडियो या पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, कानून के तहत ऐसी सामग्री साझा करना भी अपराध हो सकता है। आरोपियों और उनके परिजनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Releated Posts

दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख लूटे: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया रेफर

पटना, 24 सितम्बर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

बेगूसराय में 5 साल के बच्चे का सिर और हाथ गायब शव मिला, इलाके में सनसनी

बेगूसराय, 24 सितम्बर (धरम कुमार) जिले के धनकोल पंचायत में पांच वर्षीय बच्चे का सड़ा-गला शव मिलने से…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई के बाद समस्तीपुर में सनसनी: नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार में जमुई की घटना के बाद अब समस्तीपुर से नाबालिग लड़की के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई छात्रा मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) जमुई में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर जन सुराज…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top