• Home
  • मुख्य समाचार
  • नवी मुंबई के राष्ट्रीय मंच पर हाजीपुर का डंका, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय पुरस्कार
Image

नवी मुंबई के राष्ट्रीय मंच पर हाजीपुर का डंका, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय पुरस्कार

बक्सर, 19 सितम्बर (विक्रांत) नवी मुंबई में आयोजित छठवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026 में हाजीपुर की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज कराई। सम्मेलन के दौरान समिति को प्रशंसनीय श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान समिति की ओर से श्रीमती सविता गेडाम, मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, हाजीपुर ने प्राप्त किया। समारोह में उनके साथ समिति के सदस्य सचिव एवं उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री केशव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में हाजीपुर की समिति को सम्मान मिलने से स्थानीय स्तर पर भी खुशी का माहौल है।

अधिकारियों के अनुसार, यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों की पहचान है। केंद्र सरकार के कार्यालय समिति के सदस्यनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर से नगर क्षेत्र में कार्यरत सभी केंद्र सरकार के कार्यालय, उपक्रम और बैंक आदि जुड़े हुए हैं। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं। समिति का उद्देश्य सदस्य कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाना है। समिति के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों और गतिविधियों को गति देने के लिए समन्वित प्रयास किए जाते हैं।

इसके लिए समय-समय पर विभिन्न आयोजन एवं कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।देशभर की समितियों के अधिकारी रहे मौजूदनवी मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में देशभर में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के सदस्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। ऐसे राष्ट्रीय मंच पर हाजीपुर की समिति को प्रशंसनीय श्रेणी में पुरस्कार मिलना समिति से जुड़े अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मेलन में राजभाषा के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी दौरान चयनित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। हाजीपुर समिति को मिले इस सम्मान से पूर्व मध्य रेल और समिति से जुड़े कार्यालयों में उत्साह का माहौल है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top