• Home
  • मुख्य समाचार
  • महिला पुलिसकर्मी की मौत से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब रहने के आरोपों ने खोली व्यवस्था की पोल
Image

महिला पुलिसकर्मी की मौत से सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, ड्यूटी से गायब रहने के आरोपों ने खोली व्यवस्था की पोल

समस्तीपुर, 18 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) सदर अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही और इमरजेंसी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को महिला पुलिसकर्मी मालती कुमारी की मौत के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के बाद मामले की जांच का आदेश दिया गया है।भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी, गायनिक और ओपीडी समेत कई विभागों में चिकित्सक व कर्मी अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं।

गंभीर मरीज आने पर फोन से चिकित्सक को बुलाने की नौबत आती है। उन्होंने इलाज में टालमटोल, जांच प्रक्रिया में मनमानी और निजी क्लीनिकों में रेफर किए जाने की शिकायतों का भी आरोप लगाया।माले नेता ने दावा किया कि थाना को सूचना देने और फर्द बयान लेने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के बंद रहने पर भी सवाल उठाया और इसकी जांच की मांग की।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार, शुक्रवार तड़के पेट दर्द की शिकायत के बाद मालती कुमारी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि चिकित्सकों और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की कथित अनुपस्थिति व लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।उन्होंने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top