• Home
  • मुख्य समाचार
  • दशकों पुराना व्यंग्य आज भी सटीक: डुमरांव की बदहाल सड़कों पर फिर गूंजा-हँस रहा रास्ता
Image

दशकों पुराना व्यंग्य आज भी सटीक: डुमरांव की बदहाल सड़कों पर फिर गूंजा-हँस रहा रास्ता

बक्सर, 16 सितम्बर (विक्रांत) भोजपुरी के चर्चित व्यंग्य कवि विश्वनाथ प्रसाद ‘शैदा’ की वर्षों पुरानी रचना आज डुमरांव की मौजूदा सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर फिर चर्चा में आ गई है। दिवंगत भीखारी ठाकुर के बाद भोजपुरी के द्वितीय शेक्सपीयर की संज्ञा से नवाजे गए ‘शैदा’ करीब 13 रचनाओं के रचयिता रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने तत्कालीन डुमरांव राज के मैनेजर एवं नगर पालिका के संचालक दिवंगत बाबू सुग्रीव सिंह के समक्ष नगर की सफाई और सड़क यातायात व्यवस्था को लेकर यह व्यंग्य रचना सुनाई थी। नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार और अधिवक्ता शंभू शरण श्रीवास्तव उर्फ नवीन ने डुमरांव की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए ‘शैदा’ की उस रचना को आज भी प्रासंगिक बताया है।

उन्होंने मुख्य सड़क की बदहाली तथा राजगोला रोड और चौक रोड पर लगने वाले जाम की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस व्यवस्था पर कवि ने वर्षों पहले व्यंग्य किया था, उससे मिलती-जुलती स्थिति आज भी दिखाई दे रही है।इसी तरह पटना में पत्रकार रह चुके स्थानीय नागरिक प्रियरंजन राय ने भी शैदा की व्यंग्य रचना को वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ते हुए इसे सटीक बताया। उनकी चर्चित पंक्तियां “डुमरांव शहर को सड़क और सफाई से क्या वास्ता, जिधर देखिए उधर हंस रहा रास्ता” आज शहर की बदहाल व्यवस्था पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

पुरानी व्यंग्य रचना के बहाने एक बार फिर डुमरांव की सड़क, सफाई और यातायात व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहित्यकार की दशकों पुरानी पंक्तियां आज भी शहर की जमीनी तस्वीर से जुड़ी महसूस होती हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top