• Home
  • मुख्य समाचार
  • 15 दिनों से बंद टैंक सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस की चपेट में दो मजदूरों की मौत
Image

15 दिनों से बंद टैंक सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, जहरीली गैस की चपेट में दो मजदूरों की मौत

मुजफ्फरपुर, 15 सितम्बर (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सोनू कुमार और मोहम्मद जहांगीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मुजफ्फरपुर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक बनाया गया था। टैंक की ढलाई में इस्तेमाल अस्थायी ढांचे को हटाने के लिए पहले एक मजदूर अंदर गया। उसके बाहर नहीं आने पर दूसरा मजदूर भी टैंक में उतर गया। दोनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद काफी सावधानी से रस्सी की मदद लेकर दोनों शवों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मजदूरों को बचाने के लिए तीसरा मजदूर दिनेश कुमार भी टैंक के अंदर गया था। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश होने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की तत्परता से उसे बाहर निकाल लिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण के बाद से सेप्टिक टैंक करीब 15 दिनों से बंद था। ऐसे बंद टैंक में जहरीली गैस जमा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद मजदूरों के अंदर जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। एसडीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की सभी कोणों से पड़ताल कर रही है। इसमें सुरक्षा मानकों के संभावित उल्लंघन के साथ-साथ मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मजदूरों को टैंक में

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top