• Home
  • मुख्य समाचार
  • गंगा में बहकर बलिया पहुंची महिला: 10 दिन झोपड़ी में काटे, डूबने लगी तो मल्लाहों ने बचाया
Image

गंगा में बहकर बलिया पहुंची महिला: 10 दिन झोपड़ी में काटे, डूबने लगी तो मल्लाहों ने बचाया

बक्सर, 15 सितम्बर (विक्रांत) गंगा की उफनती धारा में बह जाने के बाद जिस महिला की तलाश में परिजन दस दिनों से दर-दर भटक रहे थे, वह सोमवार को अचानक जिंदा मिल गई। बिहार के बक्सर जिले से बहकर बलिया पहुंची 55 वर्षीय सुनैना देवी चैनछपरा गांव के सामने बाढ़ के पानी से घिरे परवल के खेत में बनी झोपड़ी में कई दिनों तक जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करती रहीं। सोमवार सुबह बाहर निकलने के दौरान वह गहरे पानी में फंसकर डूबने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास में मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचा ली। बक्सर के कपुरपट्टी गांव निवासी जनार्दन गोंड की पत्नी सुनैना देवी करीब दस दिन पहले गंगा में स्नान करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गई थीं। देखते ही देखते वह पानी के साथ बह गईं। घटना के बाद परिजनों ने नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

बाद में बिहार में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। बताया गया कि गंगा की धारा उन्हें बहाकर बलिया के चैनछपरा गांव के सामने ले आई। यहां बाढ़ के पानी से घिरे परवल के खेत में बनी एक झोपड़ी उनका सहारा बन गई। किसी तरह वह झोपड़ी तक पहुंचीं, लेकिन चारों ओर पानी होने के कारण बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थीं। करीब दस दिनों तक उन्होंने उसी झोपड़ी में रहकर मदद का इंतजार किया। इस दौरान खाने-पीने के लिए कोई साधन नहीं था। सुनैना के अनुसार, उन्होंने गंगा का पानी पीकर किसी तरह अपनी जान बचाई।सोमवार सुबह उन्होंने झोपड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गईं और डूबने लगीं। बचने की आस में वह जोर-जोर से ‘शिवगुरु-शिवगुरु’ पुकारने लगीं। उनकी आवाज मछली पकड़ रहे मल्लाहों तक पहुंची तो वे तत्काल उनकी ओर दौड़े।

काफी मशक्कत के बाद महिला को पानी से बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुनैना को थाने ले गई। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मां के जिंदा मिलने की खबर सुनते ही तीनों बेटे राजू गोंड, जितेंद्र गोंड और कमलेश गोंड भावुक हो उठे। दस दिन तक लापता मां के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। गंगा की धारा में बहने के बाद महिला का इस तरह जीवित मिलना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top